Saturday, 6 October 2018

The Journey Toward Peace_Results of the 2018 Inter Korean Summits

The Journey Toward Peace_Results of the 2018 Inter Korean Summits: The Journey Toward Peace_Results of the 2018 Inter Korean Summits

---

1. Peace, A New Start; The ‘Panmunjeom Declaration’ (ABOUT KOREA) 
https://www.facebook.com/100005489682912/posts/880238532169128/

I choose this article because 2018 Inter-Korean Summit is the most unforgettable event that happened this year. A summit that helps to establish a peace in Korean Peninsula. And two leaders have an eagerness in building mutual understanding, respect, unity and peace in Korean Peninsula. Also, this Panmunjeom Declaration is one of the best way to resolve all issues like complete denuclearization. It builds hope to everyone most especially korean citizens.  

Tuesday, 20 December 2016

अजनबी की तरह (नज़्म) // आबिद अली मंसूरी!

जब चले थे कभी 
हम
अनजान राहों पर..
एक साथ
हमसफ़र बनकर,
कितनी कशिश थी
मुहब्बत की..
उस
पहली मुलाकात में,
image by google!
चलो..! फिर चलें हम
आज
उसी मुकाम पर
जहां मिले थे कभी..
हम
अजनबी की तरह!
===========
___ आबिद अली  मंसूरी!

Saturday, 7 November 2015

तेरी यादों के सिलसिले!

तुझे पाने की जुस्तजू में 
तेरा एहसास लिए
रोज लड़ता हूं मैं
तन्हाइयों से अपनी,
चाहत की रहगुजर पर
अक्सर दे जाते हैं
ग़म की सौगात
और हवा मेरे जख्मों को,
कितने संगदिल हैँ
यह
तेरी यादों के सिलसिले!



__आबिद अली मंसूरी

Views: 93

Sunday, 21 June 2015

बिन तेरे// आबिद अली मंसूरी!

कितने तल्ख हैँ लम्हे
तेरे प्यार के वगैर
यह ग़म की आंधियां
यह तीरगी के साये
जैसे कोई ख़लिश
हो हवाओँ मेँ..
डसती हैँ मुझको पल-पल
पुरवाइयां
तेरी यादोँ की
बे रंग सी लगती है
ज़िंदगी अब तो
कुछ भी तो नहीँ जैसे
इन फिज़ाओँ मेँ...बिन तेरे!


__आबिद अली मंसूरी

अक्स तेरा..// आबिद अली मंसूरी!


क्या मैं.. आकाश नहीं छू सकती?




तेरे इन्तेज़ार का मौसम!

सजी हैँ ख़्वाब बनकर
जुगनुओँ की तरह
मासूम हसरतेँ दिल की
हिज़्र की पलकोँ पर...

यह टीसती हवायेँ
यह लम्होँ की तल्खियां
मचलने लगी है
हर तमन्ना
वक्त की आगोश मेँ..
मुन्तज़िर है आज भी दिल
किसी मख़्सूस सी
आहट के लिए..

यह मंज़र यह फ़िज़ायेँ
यह प्यार का मौसम
कितना है हसीँ
तेरे इन्तेज़ार का मौसम..!
*******************************


                                         ___आबिद अली मंसूरी
Tags: नज़्म